गौसपीर दरगाह का फाटक खुलते ही उमड़ा जायरीनो का सैलाब
संकल्प सवेरा,खुटहन (जौनपुर)। दरबारे कादरिया गौसपीर दरगाह (इमामपुर) का फाटक रविवार की रात 11 बजकर 11 मिनट पर खुलते ही मत्था टेकने के लिए जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ दरगाह का सालाना उर्स (मेला) भी शुरू हो गया।
मस्जिद के भीतर पहुंचे जायरीन कलश में रखा गुस्ल का पानी लेने को बेताब दिखे। मान्यता है कि पानी पीने और शरीर पर छिड़क लेने मात्र से प्रेत बाधा सहित शारीरिक रोगों से छुटकारा मिल जाता है। यह उर्स प्रत्येक वर्ष रवि उस्मानी की ग्यारहवीं तारीख से शुरू होकर सत्रह दिनों तक चलता हैं। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों जायरीन मत्था टेकने आते हैं। खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मेला परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अराजक तत्वों पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाना के अतिरिक्त व अन्य थानों से पुलिस बल बुलाया गया है।












