ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संकल्प सवेरा मड़ियाहूँ विकाश खंड रामनगर के बासापुर खेल मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उदघाटन खंड विकास अधिकारी रामनगर नितेश कुमार सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात फीता कटकर किया। अजीत कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करने के पश्चात खेलकूद का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विकास खंड के सभी खेल प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह , सरोज सिंह,सुरेश कुमार,सुजीत कुमार,आदि द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का सुचारू रूप से संचालन किया गया।कार्यक्रम का समापन अरविंद कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख रामनगर द्वारा किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह एआरपी /अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर ने किया । राजेश्वर मिश्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन एवम प्रस्तुतिकरण किया गया।
प्रतियोगिता में अमित कुमार दुबे,अनिल कुमार दुबे,दिवाकर सिंह चौहान, डा.अरूण कुमार सिंह अध्यक्ष प्रा. शि. संघ रामनगर सहित मनोज मिश्र,शैलेंद्र मिश्र,एआरपी श्रीप्रकाश सिंह,धनंजय सिंह,प्रवीण सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह, गण सहित आशीष कुमार यादव,सरोज सिंह,धीरज यादव,नन्हे मौर्य,अनिल दुबे,बृजेश सिंह,सत्यप्रकाश मिश्र,संजय कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार सिंह,अमित कुमार दुबे सहित विकास खण्ड के अधिकांश अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।












