धनंजय सिंह की राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ मुलाकात सियासी चर्चा तेज
संकल्प सवेरा लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में धनंजय सिंह अपने नाम और काम के लिए खासे चर्चित रहे हैं। चुनाव में धनंजय सिंह जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और हारे। लेकिन, चर्चा खूब बटोरी। अब एक बार फिर उनका नाम चर्चा के केंद्र में आ गया है। इसका कारण भाजपा के निकट जाने की। यूपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ मुलाकात के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई हैं। मुलाकात के समय यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी साथ में मौजूद थे। मुलाकात दिल्ली में हुई है। डॉ. लक्ष्मीकांत के आवास पर धनंजय सिंह की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं तो कहानियां यूपी की राजनीतिक फिजा में गहराने लगी। धनंजय सिंह अभी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं।












