नेपाली मार्केट अब नये जगह पर
ऊलेन कपड़े की दुकान का हुआ उद्घाटन
संकल्प सवेरा,जौनपुर। नेपाली कपड़ों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब शहर के एक नये स्थान पर ऊलेन कपड़े की दुकान खुल गई है। शुक्रवार को जेसीज चौराहा और वाजिदपुर तिराहे के मध्य प्राइवेट इलाहाबाद बस स्टैंड के बगल में दुकान का उद्घाटन किया गया।
जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री क्षेम ने कहाकि यहां पर हर तरह के ऊनी वस्त्र मौजूद हैं। इन वस्त्रों की क्वालिटी बहुत अच्छी है। हिमाचल और नेपाल के कपड़े के कपड़ों की खूबी है कि यह गर्म बहुत करता है।
दुकान के प्रोपराइटर नीमा शरपा ने बताया कि हमारे यहां विभिन्न प्रकार की वैरायटी मौजूद है। ऊनी कपड़े हिमाचल प्रदेश और नेपाल में निर्मित हैं। मार्केट के अंदर कुल 14 दुकानें हैं। दुकानों में स्वेटर, बच्चांे के गर्म कपड़े, हिमाचली शाल, कर्डिगन आदि ऊनी कपड़े मौजूद हैं।
मार्केट 15 फरवरी तक रहेगी। इस मौके पर भाजपा नेता बब्बू सिंह, टैफिक इंचार्ज जीडी शुक्ला, देवी सिंह, राजेश मौर्या, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।












