रंगोली में मनोज टेकराम प्रथम
संकल्प सवेरा। युवा उत्सव 2022-23 की जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में अध्ययनरत एम ए प्रथम सेम हिंदी साहित्य के छात्र मनोज टेकाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं के साथ हुई स्पर्धा में छात्र मनोज का प्रथम आना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि रंगोली को सामान्यतः छात्राओं की विधा माना जाता है।
कुसुम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके रघुवंशी ने विजेता छात्र को प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। साथ ही शास. नर्मदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओ. एन. चौबे, युवा उत्सव संयोजक डॉ. के.जी. मिश्र,
जिला समन्वयक डॉ. हंसा व्यास, रंगोली के दल प्रभारी प्रो. अभिषेक सिंह, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. एस. सी. हर्णे, डॉ. बी.सी. जोशी आदि ने भी बधाई देकर प्रोत्साहित किया।












