समाजसेवी गौरीशंकर चौबे का आह्वान छठ पूजा पर बंद हो मांस बिक्री
छठ पूजा पर मांस के बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी लोग आए आगे – गौरी शंकर चौबे
संकल्प सवेरा,मुंबई मालाड़ पूर्व क्षेत्र के अप्पापाड़ा के चैतन्य हाल में लोक आराधना के महापर्व डाला छठ के (सूर्य षष्ठी) पर तमाम छठव्रतियों महिलाओं के साथ उनके परिजनों ने पूरे आस्था के साथ अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को दूग्ध और जल का पहला अर्घ्य दिया गया।
इस अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें शिव- पार्वती महारूप की भव्य झाँकी भी निकाली गई वहीं पर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत कीया।
इस अवसर पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि द्वारिकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी गौरीशंकर चौबे द्वारा छठ पर्व पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए ,सरकार से अपील करते हुए कहा कि छठ पूजा के दिन मांस की दुकान बंद करने की पहल करनी चाहिए कम से कम अर्घ के दिन तो सरकार इस विषय पर विचार करे, हमारा प्रतिनिधि मंडल बहुत जल्दी ही मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर मिलकर निवेदन करेंगे मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए.












