माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की बैठक संपन्न
संकल्प सवेरा जौनपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की एक आवश्यक बैठक 2 नवंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सुधाकर सिंह ने किया।इस बैठक में कानपुर में संपन्न प्रांतीय अधिवेशन में प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तिलकधारी इंटर कालेज जौनपुर के प्रधानाचार्य डा.बीरेंद्र प्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया।वक्ताओं ने उनके द्वारा शिक्षक एवम प्रधानाचार्य के हितों के संरक्षण एवम् संवर्धन कि अपेक्षा की।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह,प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह,जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह,दिनेश चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष गण रामप्रकाश सिंह,जयप्रकाश सिंह, प्रविंद सिंह, संतोष सिंह,राजेश यादव,जयशंकर सिंह,संजय सिंह,चंद्रप्रकाश दुबे,रणंजय सिंह,प्रशांत पांडे आदि मौजूद रहे।












