संकल्प सवेरा जौनपुर नमामि गंगे के काम में बाधा डालने को शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट होटल में जांच के लिए पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मानक के अनुरूप रेस्टोरेंट में अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। इसके अलावा किचन में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। जिसके चलते होटल के रेस्टोरेंट और किचन को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही होटल मालिक को चेतावनी भी दी गई है।
कमिश्नर की तरफ से आया था पत्र
सोमवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह सिपाह रेलवे क्रॉसिंग के समीप सत्यम होटल पर जांच के लिए पहुंचे। कमिश्नर की तरफ से कई सारे पत्रक लगातार प्राप्त हो रहे थे। पत्रक में इस बात की शिकायत थी कि नमामि गंगे के सरकारी काम में बाधा डाली जा रहा है। ये बाधा होटल मालिक की तरफ से उत्पन्न की जा रही है। इसी के संदर्भ में जांच करने के लिए शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे।
पास नहीं है होटल का नक्शा
मीडिया से बातचीत के दौरान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होटल का नक्शा पास नहीं है और इस मामले में पहले कार्रवाई हो चुकी है। शासन के निर्देश पर सभी होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान को निर्देशित किया गया है कि अग्निशमन यंत्रों के संदर्भ में एनओसी प्राप्त कर लें। होटल की एनओसी भी अभी पेंडिंग पड़ी हुई है औचक निरीक्षण के दौरान होटल में अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं मिले। वहीं इसके अलावा रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। तत्काल प्रभाव से होटल के रेस्टोरेंट और किचन एरिया को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल मालिक को एक महीने पहले अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए सूचना दे दी गई थी। बावजूद इसके अग्निशमन यंत्र नहीं लगाया गया।












