• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

आईएबीसी ने किया डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का विमोचन

IABC releases Dr. Kiran Bedi's book Fearless Governance

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 8, 2022
in Desh-Videsh
0
आईएबीसी ने किया डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का विमोचन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आईएबीसी ने किया डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का विमोचन

– आईएबीसी के अध्यक्ष अजीत सिंह और विनेश विरानी के नेतृत्व में शिकागो में हुआ फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक विमोचन का भव्य कार्यक्रम

– कार्यक्रम में पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ किरण बेदी को बेहतरीन प्रबन्धन व पुलिस विभागों की संरचनात्मक नींव में व्यापक सार्थक सुधारों के लिए किया गया सम्मानित

शिकागो, यूएसए। विवेक जैन।भारत की पहली भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली प्रथम महिला अधिकारी व पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का शिकागों में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजीत सिंह और विनेश विरानी के नेतृत्व में प्रमुख सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर किया गया।

आईएबीसी के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को डॉ किरण बेदी की महानता से अवगत कराया। आर्ट ऑफ लिविंग की विनेश विरानी ने अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में डॉ किरण बेदी को उनके निडर नेतृत्व के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ किरण बेदी को बेहतरीन प्रबन्धन व पुलिस विभागों की संरचनात्मक नींव में व्यापक सार्थक सुधारों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ किरण बेदी ने बताया कि उनकी पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस सुशासन के मूल सिद्धांतों पर उनके दृष्टिकोण और सुशासन की क्षमता को समाहित करती है।

कहा कि उन्होंने अपने जीवन के हर कदम पर अनेकों चुनौतियों का सामना दृढ़ संकल्प, विश्वास और अडिग संकल्प के साथ किया। डॉ किरण बेदी ने सभी प्रवासी भारतीयों से महात्मा गाँधी के आदर्शों पर चलने की जरुरत पर बल दिया। डॉ भरत बरई ने भारत के स्वंतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

एफआईए शिकागो के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ने डॉ किरण बेदी के सम्मान में लिखी गई एक विशेष कविता किरण प्रस्तुत की जिसे डॉ किरण बेदी सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने बहुत सराहा। इस अवसर पर राकेश मल्होत्रा ने भारतीय अमेरिकी व्यापार परिषद से हर वर्ष दो अक्टूबर का दिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईएबीसी प्रमुख कीर्ति कुमार रावूरी ने फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक को सरकारी सिविल सेवा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की।

ऋचा चंद द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग, नेशनल इंडिया हब, इलिनोइस क्रिकेट एसोसिएशन, वीएचपीए, हिंदू महिला नेटवर्क, शिकागो के भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति, डॉ भरत बरई, डॉ श्रीनिवास रेड्डी,

भारतीय कौंसलावास से कौंसुल रंजीत सिंह, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, शिकागो के प्रमुख समुदाय के लोग, श्वेता बैद, एल्डरवुमन, सिटी ऑफ़ ऑरोरा, नाग जायसवाल, मुरुगेश कासिलिंगम, विनीता गुलाबानी, निक वर्मा, सुब्बू अय्यर, सतीश दादापोगु, युवा अशंख, अनी सिंह सहित कई समुदाय के नेता उपस्थित थे।

Previous Post

नई शिक्षा-नीति के तहत बस्ता रहित पढ़ाई शुरू

Next Post

पटरी,लालटेन और हमारा बचपन…..

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पटरी,लालटेन और हमारा बचपन…..

पटरी,लालटेन और हमारा बचपन.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

August 3, 2026
जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत

जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत

August 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

August 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.