संकल्प सवेरा। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारी बृहस्पतिवार तक पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी गुलाब सिंह चौहान तथा उप मंत्री पद के एक प्रत्याशी शिव भवन सिंह का नामांकन चुनाव अधिकारी ने निरस्त कर दिया।
दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के बाद अब 43 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला होना है। 2777 अधिवक्ता मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, उप मंत्री, लेखा निरीक्षक व कार्यकारिणी सहित कुल 15 पदाधिकारियों का चयन होना है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। बीच में लंच रहेगा। पांच बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। मतदाता अधिवक्ताओं को बार कौंसिल द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र या परिचय पत्र,
सीओपी कार्ड दीवानी अधिवक्ता संघ द्वारा जारी परिचय पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। अन्यथा वें मतदान से वंचित रह जाएंगे। चुनाव अधिवक्ता संघ के मीटिंग हाल में तथा संघ की लाइब्रेरी में संपन्न होगा। मीटिंग हॉल एवं लाइब्रेरी में कुल आठ बूथ बनाए गए हैं। जिसमें से पांच बूथ स्थाई सदस्यों के लिए एवं तीन बूथ अस्थाई सदस्यों के मतदान के लिए बनाया गया है। मतदान के दौरान कक्ष में मोबाइल का प्रयोग वर्जित है












