सुइथाकला, संकल्प सवेरा,जौनपुर। गांधी स्मारक पी जी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में दिनांक 08.09.2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवम् शिक्षक पर्व के अन्तर्गत व्यक्तित्व के विकास में शिक्षक एवम् शिक्षा की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डाक्टर लालमणि प्रजापति ने व्यक्तित्व के विकास में शिक्षक एवम् शिक्षा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि शिक्षा द्वारा ही समाज को शिक्षित किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डाक्टर रमेश चंद्र सिंह ने व्यक्तित्व के विकास के लिए शिक्षकों के पूर्व एवम् वर्तमान योगदान की विस्तार से चर्चा की तथा बताया कि शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास सम्भव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर इन्द्र बहादुर सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया। इस अवसर पर डाक्टर अरविंद कुमार सिंह, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह, डॉक्टर अवधेश कुमार मिश्र, डॉक्टर नीलमणि सिंह, डाक्टर पंकज सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह , जितेन्द्र कुमार, राजेश सिंह, शिवमंगल आदि उपस्थित रहे।












