प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानों ने लेखा सहायक मनरेगा को हटाने के लिए सौपा प्रार्थना पत्र
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ।धर्मापुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में सीडीओ से मुलाकात कर ब्लॉक में कार्यरत लेखा सहायक मनरेगा को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। सीडीओ ने ग्राम प्रधानों को आश्वाशन दिया कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से दिखवाया जाएगा।
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुचकर सीडीओ सीलम साईं तेजा से मिलकर ब्लॉक में कार्यरत लेखा सहायक मनरेगा रचित कपूर को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्राम प्रधानों ने यह आरोप लगाया है कि लेखा सहायक मनरेगा रचित कपूर ब्लॉक में अक्सर अनुपस्थित रहते है। ग्राम प्रधानों के साथ हमेशा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते है। इनके लापरवाही के बदौलत ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य बुरी तरह प्रभावित है। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ से उक्त लेखा सहायक मनरेगा को हटाकर किसी अन्य लेखा सहायक मनरेगा को नियुक्त करने की मांग की।
सीडीओ सीलम साईं तेजा ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से दिखवाने का आश्वाशन ग्राम प्रधानों को दिया।
इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद यादव, ग्राम प्रधान विनोद यादव, अंगनु प्रसाद, अनिल यादव फौजी, जयहिंद यादव, साहब लाल मिश्र, नगीना देवी, अशोक कुमार नागर, निर्मला देवी, उमा नाथ यादव, जिलेदार व रूपेश राव मौजूद रहे।