ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक मड़ियाहूं ने किया शुभारंभ

मड़ियाहूं, संकल्प सवेरा जौनपुर: विकासखंड मड़ियाहूं अंतर्गत कुंभ मेला मैदान मेहंदी गंज में एक दिवसीय खेल का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जौनपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ आर के पटेल (विधायक मड़ियाहूं ) द्वारा किया गया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तर एवं ओलंपिक खेल तक पहुंचने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक कुंवर सिद्धार्थ अभय कुमार सेठ, गुलाब चंद यादव ,सुमित, सुभाष चंद्र ,
श्रीकांत ,रमेश चंद्र यादव एवं पंचम यादव रहे। प्रतियोगिता में विशेष अतिथि विपिन यादव एडीओ कोआपरेटिव मनोज कुमार यादव व्यायाम प्रशिक्षक, लालजी यादव, ग्राम प्रधान कुंभ, चंद्रशेखर यादव मीडिया प्रभारी एवं पीआरडी जवान रामसमुझ यादव, संजय, सीताराम, नागेंद्र अमरनाथ, अजय कुमार उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में मेहंदी की टीम प्रथम और सुदनीपुर टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग कबड्डी में मेहंदी टीम प्रथम और मेहंदी गंज टीम द्वितीय रही।
वालीबाल में मोकलपुर टीम प्रथम एवं 15 मीटर दौड़ में विशाल यादव प्रथम दिवाकर यादव दीदी एवं 100 मीटर में सचिन यादव प्रथम और दर्शन द्वितीय रहे, 400 मीटर दौड़ में विनय प्रथम एवं बालिकाओं में आंचल यादव प्रथम रही । वहीं 800 मीटर दौड़ में वैभव यादव प्रथम एवं 3000 मीटर में विशाल यादव प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में धीरज प्रथम एवं लंबी कूद प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम रहे।
कार्यक्रम के अंत में मनोज कुमार यादव व्यायाम प्रशिक्षक सभी लोगों का आभार प्रकट किए।












