श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजित
रज्जू भैया सरस्वती शिशु /विद्या मन्दिर में आयोजन
एकांश व अस्विका रहीं औवल
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर अयोध्या मार्ग स्थित रज्जू भैया सरस्वती शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर में रुप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कृष्ण वर्ग में एकांश और राधा वर्ग में अस्विका को पहला स्थान मिला।
प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल की तरह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्ण वर्ग में कक्षा प्रथम के एकांश को प्रथम, यूकेजी के अहान बिंद को द्वितीय और एलकेजी के सात्विक अग्रहरि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
राधा वर्ग में यूकेजी की अस्विका प्रथम, एलकेजी की आदर्शनी द्वितीय और कक्षा द्वितीय की पूर्णिमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में सरस्वती शिशु मंदिर के पुरातन छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह, चंदन अग्रहरि, आचार्य अरुण और आचार्या वैभवी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठा गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य ने आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, तेज बहादुर वर्मा, पूनम गुप्ता, श्वेता, रोशनी, अशोक आदि अध्यापकों और विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।












