कम्पोजिट विद्यालय परिसर एवं पंचायत भवन पर किया गया ध्वाजारोहण
संकल्प सवेरा, जौनपुर। स्वतंत्रता प्राप्ति की 75 वीं वर्षगांठ पर विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी में स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान एवं झण्डा गीत गाया।
लोगों को सम्बोधित करते हुए गांव के ही संजीव सिंह ने अमर बलिदानियों के त्याग एवं समर्पण को बताते हुये कहा कि उन्ही की बदौलत आज हम यह गौरव पर्व मना रहे हैं।तत्पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रस्तुत कर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद बच्चों को मिष्ठान्न एवं फल वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सहायिका एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में बामी के पंचायत भवन पर प्रधान सहित ग्रामीणों ने बारी- बारी से भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांव के वयोवृद्ध नागरिक रामलगन पाल ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
तत्पश्चात गांव के ही गौरव उपाध्याय ने ‘ ये मेरे प्यारे वतन, ये मेरे बिछड़े चमन तुझपे दिल कुर्बान…….।फहर जा मेरे राष्ट्र निशान, गांधी जी की त्याग तपस्या नेहरू जी का प्राण। तुझे देखकर हर्षित होता सारा हिन्दुस्तान…….।
प्रस्तुत किया।इस अवसर पर पंचायत सहायक कनक सिंह, रोजगार सेवक संगीता देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।












