संकल्प सवेरा,विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत चौकी खुर्द की गत वर्ष निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती विद्या देवी पत्नी त्रिलोकी नाथ पांडेय का मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनकी आयु 65 वर्ष थी।वह कई दिनों से मलेरिया टाइफाइड से बीमार चल रही थी। मंगलवार को परिजन उन्हें ईलाज के लिये प्रयागराज ले जा रहे थे रास्ते में ही प्रतापपुर के पास उनकी मौत हो गई। उनकी मौत का समाचार गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोगों का उनके निज आवास पर देर शाम तक आना जाना लगा रहा।












