हीट-स्ट्रोक ने ली पत्रकार की जान, मीडिया जगत में शोक की लहर
अमर उजाला अखबार के पत्रकार अजय सिंह तीन दिन पूर्व सिकरारा इलाके में गये हुए थे लौटते समय धूप तेज होने कारण उनकी तबियत खराब हो गयी थी। वे घर पर दवा इलाज कर रहे थे आज दोपहर वे सिविल लाइन स्थित स्टेट बैंक के पास डाक्टर से दवा लेने गये हुए थे इसी बीच वे गस्त खा गिर पड़े। उन्हे जेसिज चौराह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अजय की मौत की खबर मिलते ही पत्रकारो में शोक की लहर दौड़ पड़ी












