संकल्प सवेरा,बदलापुर (जौनपुर): लेदुका व रैभानीपुर गांवों में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने नौ आरोपितों के विरुद्ध एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेदुका गांव निवासी अरुण कुमार ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई राज कुमार को गांव के ही कमलेश, धीरेंद्र, संदीप, तूफानी यादव व दीपक यादव ने जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारकर अधमरा कर दिया। घायल राज कुमार का उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, रैभानीपुर गांव निवासी सगे भाइयों अमन व विक्रम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पट्टी दयाल गांव निवासी तीन सगे भाइयों छोटू शर्मा,
सूरज शर्मा व विवेक शर्मा ने शनिवार की दोपहर घर जाते समय उसे चाकू व कैंची से प्रहार कर घायल कर दिया। जाते समय आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में नामजद नौ आरोपितों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं












