• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

देश प्रगति और सम्मान के साथ जीवन समृद्धि मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है: सरोज कुशवाहा

In Gorakhpur, the temple wall was demolished - outpost in-charge and two constables line spot

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 12, 2022
in Jaunpur
0
देश प्रगति और सम्मान के साथ जीवन समृद्धि मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है: सरोज कुशवाहा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई

मोदी सरकार में देश प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है: सरोज कुशवाहा

देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है: पुष्पराज सिंह

जौनपुर,संकल्प सवेरा: भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित कार्यालय में हुई।

सवर्प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके उपरांत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

प्रथम सत्र के उद्घाटन बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है

दूसरे सत्र में राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया गया जिसको जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पेश किया। राजनैतिक प्रस्ताव को पेश करते हुये उन्होंने कहा कि आदि गंगा गोमती के तट पर बसा ऋषि जमदग्नि की पावन तपोस्थली और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की कर्मभूमि जनपद जौनपुर की भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार व समाज में समरसता सद्भाव तथा भारत की मूल सनातनी संस्कृत की स्थापना के पवित्र उद्देश्य के प्रति समर्पित सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन है।

2014 तथा 2019 में केंद्र में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तथा 19 मार्च 2017 और 25 मार्च 2022 को जनता के अपार जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश में पुनः माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। सरकार के सकारात्मक कार्यों के कारण ही आज उत्तर प्रदेश उद्योगपतियों और विदेशी निवेश के लिए पहली पसंद बना है। 2022 में पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने छह लाख करोड़ का बजट पेश किया है।

प्रदेश की सरकार द्वारा शिवभक्त कांवरियों पर पुष्प वर्षा, अयोध्या में दीपोत्सव श्री कृष्ण जन्मस्थली में होली का कार्यक्रम और काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण कराकर अद्भुत कार्य किया है।

भारतीय जनता पार्टी का नारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के तहत केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बिना किसी जाति या धार्मिक भेदभाव के लागू किया और आम जनमानस को इसका लाभ दिया।

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के माननीय जन प्रतिनिधियों ने अपने अथक प्रयास और परिश्रम से विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा अस्पतालों में इलाज में सुधार, दवाओं की उपलब्धता और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, नए पुलों का निर्माण, कुछ तहसीलों में फायर स्टेशन का निर्माण आदि विभिन्न विभागों में बहुत बड़े-बड़े काम हुये है। मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के विवेकाधीन कोष से माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। तथा भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सिनेशन अभियान चला और हमने अपने मित्र देशों को भी बिना मूल्य के वैक्सीन दी।

उन्होंने कहा कि जनपद में कई पुलों का निर्माण हो रहा है तथा कई गए प्रस्तावित है। नए नेशनल हाईवे, ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया। जिले के लगभग सभी बस्तियों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ा गया है और पुराने ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि की गई है। जिले में नहरों की सफाई कराई गई जिससे टेल तक पानी पहुंच सके और समस्त किसानों को लाभ मिले।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से कार्य करते हुए प्रदेश और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक बिना भेदभाव के पहुंचे इसके लिए कृत संकल्पित है। आज सभी कार्यकर्ताओं से आशा और विश्वास है कि इसी प्रकार प्रदेश और राष्ट्र के उत्थान में आपका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी जनता से किए अपने वादों पर खरे उतरें और समाज में आर्थिक खाई को हम कर सके। प्रदेश तथा देश के सभी 9 निवासियों को उनकी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति हो तथा सबका जीवन स्तर ऊपर उठ सके।

मैं आप सभी कार्यकर्ताओं की ताकत पर सदन को यह विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के सभी कार्यकर्ता अपने संगठन द्वारा घोषित घोषणा पत्र और विकास योजनाओं के लिए जौनपुर के सभी कार्यकर्ता संकल्पित है।

राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा ने की और प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री अभय राय ने की।

अन्त में बैठक में प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर उपस्थित सदन में समस्त सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना, फ्री राशन, देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ, जन कल्याण के प्रति सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। उसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम की समापन की घोषणा किये।

कार्यसमिति को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ने सम्बोधित किये।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्षय सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, विजय लक्ष्मी साहू, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, शशि मौर्या, श्याम बाबु यादव, ब्लाक प्रमुख गण सत्येंद्र सिंह, उमेश तिवारी, सुनील यादव, बृजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, धनञ्जय सिंह, अजीत प्रजापति, धर्मपाल कन्नौजिया, आमोद सिंह, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र उपाध्याय, अजय सरोज, मेनिका सिंह, पवन पाल, सुरेश धुरिया, मेराज हैदर, उर्वशी सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, ऋषिकेश श्रीवास्तव, प्रतीक मिश्रा, सुशांत चौबे, अवनीश यादव, रविकांत सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्रा, रविन्द्र दुबे, प्रदीप यादव, आशीष गुप्ता, ब्रह्मेश शुक्ल, अजय सिंह, सत्यम मिश्रा, वटेश्वर सिंह, सुरेन्द्र जायसवाल, समस्त मण्डल अध्यक्ष गण, समस्त प्रकल्प एव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एव सह संयोजक उपस्थित रहे।

Previous Post

गोरखपुर में, मंदिर की दीवार गिराई- चौकी प्रभारी व दो सिपाही लाइन हाजिर

Next Post

सिकरारा पुलिस ने 25000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सिकरारा पुलिस ने 25000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

सिकरारा पुलिस ने 25000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.