संकल्प सवेरा। धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्थान के संचालक नितेश यादव के नेतृत्व में बच्चों ने पौधारोपण किया।
वृक्षारोपण करने के उपरांत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली रैली संस्थान से शुरू होकर कौवापार गांव से होते हुए कुछमुच्छ , गोपालपुर, कौवापार चैराहे से होते हुए संस्थान पर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चों ने हाथ से हाथ मिलाओ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, धरती को स्वर्ग बनाना है पर्यावरण दिवस मनाना है, प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओ, प्रकृति है अनमोल नही इसका कोई मोल, प्रकृति का न करे हरण आओ करे इसकी सुरक्षा, जैसे नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक कर रहे थे।
संस्थान के संचालक नितेश यादव ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए वर्ष में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए। वृक्ष लगाने से पर्यावरण को बहुत से प्रकार के लाभ होते है अब समय आ गया है पर्यावरण के प्रति ईमानदारी से काम करने की नही तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए समस्या होगी।। इस मौके पर छोटू राजवंशी, दीपेंद्र, सपना , साहिल, निखिल, अनमोल आदि लोग उपस्थित थे












