नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार, एक हिरासत में
सुइथाकला,संकल्प सवेरा|स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग किशोरी के साथ मंगलवार की रात गांव के ही दो युवकों द्वारा सामुहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने घटना की तहरीर स्थानीय थाने को दी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार थाने पहुंचकर घटना की जांच में जुटे रहे।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बीती रात शौच के लिए घर से निकली थी।आरोप है कि गाँव के बाहर सुनसान स्थान पर गाँव के ही दो युवकों ने किशोरी को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मुंह दबाकर गाॕव के बाहर तालाब के पास ले गए जहां दोनों ने बारी बारी उसके साथ दुराचार किया।वापसी में देरी होने पर पीड़िता के परिजन और गाँव वाले खोजबीन के लिए जब मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए |आपबीती सुन परिवार के लोगों के होश उड़ गये।
परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने पर एक नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाबत थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।












