दुराचार के मामले में विधायक पहुॕचे थाने,पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा
सुइथाकला,संकल्प सवेरा। मंगलवार रात क्षेत्र में हुए दुराचार के मामले में विधायक रमेश सिंह थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की|पीड़िता को न्याय का भरोसा देते हुए आर्थिक सहायता की |उन्होने दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए इलाकाई पुलिस को निर्देश दिया|
गौरतलब हो कि मंगलवार देर रात क्षेत्र के एक गाॕव की एक नाबालिग लड़की के साथ उसी गाॕव के दो युवकों द्वारा सामुहिक दुराचार किया गया|मामला थाने पहुंचने के बाद इलाकाई पुलिस एक आरोपित युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी|इसी बीच घटना की जानकारी होते ही स्थानीय विधायक रमेश सिंह बुधवार अपराहन थाने पहुॕच कर घटना की जानकारी की,साथ ही पीड़िता को न्याय का भरोसा देते हुए आर्थिक रुप से मदद भी की|












