खानपुर में व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप
जौनपुर,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर सड़क के किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के मामले में छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार कोहड़ा गांव का निवासी मिठाई लाल घर से 4 बजे भोर में गायब हो गया था ।परिजन खोज रहे थे दोपहर दो बजे खानपुर में सड़क के किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलते ही मौके पर सनसनी फैल गई। भारी संख्या में लोग जुट गएँ। जिसकी लोगों ने डेढ़ घंटे बाद पहचान की और लोगों ने कहा कि कोहङा गांव का 33 वर्षीय मिठाई लाल है। सूचना उपनिरीक्षक बलीकरण यादव मय फोर्स के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया और परिजनों से पूछताछ करते हुए घटना की जानकारी करने में जुट गए। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और पल्लोदारी का कार्य सब्जी मंडी में करता था। लोगों को आशंका है कि शराब पीने से ही इसकी मौत हुई है।











