ज़मीनी विवाद में मारपीट में तीन घायल
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिपाईपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने मां-बेटे और बहू को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के दिपाईपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अनिल यादव पुत्र अंगद यादव 42 वर्षीय भुनगी देवी पत्नी अंगद व 22 वर्षीय रिका पत्नी अनिल यादव को शनिवार की देर शाम पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर सभी का उपचार कराया गया। वहीं पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।












