श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रुकमणी विवाह और राधा कृष्ण की झांकी पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर लगाए जयकारे
संकल्प सवेरा,सुजानगंज( जौनपुर) श्रीमद् भागवत कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, रुक्मणी विवाह राधा कृष्ण की झांकी पर श्रोताओं ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए पं० विद्या शंकर तिवारी के निज आवास व सरोज विद्याशंकर कन्या इंटर कॉलेज बालवरगंज के समीप पर चल रहे, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथा व्यास आचार्य दिनेश चंद्र द्विवेदी (ज्योतिषी महाराज) जी ने कथा का रसपान कराते हुए रुकमणी विवाह पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भीष्मक ने रुक्मणी का विवाह शिशुपाल के साथ तय कर दिया,
लेकिन रुकमणी इस बात को सुन कर भयभीत होकर तुरंत एक ब्राह्मण को बुलाकर भगवान श्रीकृष्ण को एक पत्र भेजवाया, रुक्मणी ने मन ही मन देवी जी से प्रार्थना कर रही थी की मेरे पति के रूप में द्वारिकाधीश ही मिले, पत्र को पाते ही श्रीकृष्ण युद्ध से बचने के लिए उनका अपहरण मंदिर से ही कर लिया आचार्य द्विवेदी जी ने रुक्मणी के विवाह के समय युद्ध पर भी चर्चा की उन्होंने मनुष्य के अभियान पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि शादी विवाह के झगड़े में दोनों पक्षों को समझाना चाहिए सबसे पहले अपने पक्ष को डांटना चाहिए ताकि विपक्ष को सहानुभूति मैं समझाया जा सके, भगवान श्रीकृष्ण और रूकमणी की झांकी पर राधे कृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा,
महिलाओं ने श्रीकृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा कर जयकारे भी लगाई, आरती के बाद कथा का विराम किया गया आए हुए आगंतुकों के प्रति विद्याशंकर तिवारी ने आभार व्यक्ति किया इस अवसर पर अजय शंकर द्विवेदी,
अज्जू भैया, संतोष तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख, दिनेश तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, आनंद तिवारी, विद्यासागर त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, विपिन तिवारी,आदि सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे|












