• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कार्यवाही: जिलाधिकारी ने अवर अभियंता का वेतन कटा, चिकित्साधिकारियों को मिली चेतावनी

District Magistrate cut salary of junior engineer, medical officers got warning

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 28, 2022
in Jaunpur
0
कार्यवाही: जिलाधिकारी ने अवर अभियंता का वेतन कटा, चिकित्साधिकारियों को मिली चेतावनी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अवर अभियंता का वेतन कटा , चिकित्साधिकारियों को मिली चेतावनी

जौनपुर,संकल्प सवेरा । कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। निर्माण कार्य में प्रगति कम होने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता का एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड बनने पर तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीजों का इलाज कम होने पर जिलाधिकारी ने धर्मापुर और मड़ियाहूं के प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर नाराजगी जताई और उन्हें चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने महीने में 50 से भी कम इलाज करने वाले सभी ब्लॉक चिकित्सालयों को इसमें सुधार करने के लिए चेतावनी दी। इसके लिए धर्मापुर, करंजाकला, खुटहन, सिकरारा और सोंधी की स्वास्थ्य इकाइयों के प्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई।

जननी सुरक्षा योजना में भी उपलब्धि कम रहने पर नाराजगी जताई। वित्तीय सूचना उपलब्ध न करा पाने के लिए जिला लेखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही भविष्य में वित्तीय अनियमितता रोकने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया ताकि लेखा-जोखा का आडिट होता रहे और अनियमितता से बचाव हो सके।
जिलाधिकारी ने जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर शत-प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बाहर की दवाइयां मिलने तथा बाहर से जांच होने पर गंभीर परिणाम होंगे। ऐसी स्थिति में संबंधित चिकित्साधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बुधवार और शनिवार को होने वाला ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) समाज में एक आदर्श स्वास्थ्य व्यवस्था के तौर पर स्थापित हो। वीएचएसएनडी पर ही गर्भवती व नवजात को सारी जांच व इलाज की सुविधा मिल सके।

सारे प्रभारी चिकित्साधिकारियों (एमओआईसी) से उन्होंने कहा कि वह वीएचएसएनडी के दौरान ब्लड, यूरिन, शुगर जैसी बेसिक जांचों की सुविधा उपलब्ध करायें। वीएचएसएनडी की बैठक नियमित रूप से हो, उसका रजिस्टर मेंटेन किया जाये, रजिस्टर में ही सारी चीजें दर्ज की जायें। उन्होंने कहा कि गृह आधारित नवजात की देखभाल (एचबीएनसी) भी नवजात और गर्भवती के स्वास्थ्य में काफी सहयोगी हैं। आशा कार्यकर्ता और एएनएम के माध्यम से उनकी मानीटरिंग की जानी चाहिए। आशा और एएनएम के फीडबैक के आधार पर नवजात की ठीक से देखभाल कराना सुनिश्चित करें।

जिससे उनके फीडबैक के आधार पर नवजात की देखभाल के लिए जरूरी कदम उठाया जा सके। आशा और एएनएम अपनी विजिट के दौरान सारे पैरामीटर्स पर चेकिंग करें जिससे कोई दिक्कत हो तो नजदीकी प्राथमिक (पीएचसी)/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर उनका इलाज कराया जा सके। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजीव कुमार को रेडक्रॉस सोसायटी का रिकॉर्ड मेन्टेन करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह को स्वयं की देखरेख में मीटिंग आयोजित कराने को कहा। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिये, जिसे जनपद से निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा डीसीपीएम को निर्देशित किया गया कि जनपद की क्रियाशील हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर सभी सूचनाएं डिस्प्ले की जाए और फंड के अभाव में जो क्रियाशील नहीं हो पा रही है उसके लिए धन की मांग की जाए।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की मॉनिटरिंग की जाए और सभी सीएचसी/पीएचसी पर साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम हो, उपलब्ध उपकरण सक्रिय स्थिति में रहे। कोरोना टीकाकरण के संदर्भ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर 12 से 14 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण करवाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवने के साथ ही टेस्टिंग की क्षमता को बढ़ाया जाय, उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति लापरवाही की दशा में गम्भीर परिणाम हो सकते है अतः हम सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाने चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुपम शुक्ला, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, सभी एसीएमओ, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, पंचायतीराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

शाहगंज में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर,बीस बसों का परिचालन ठप्प,यात्री परेशान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शाहगंज में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर,बीस बसों का परिचालन ठप्प,यात्री परेशान

शाहगंज में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर,बीस बसों का परिचालन ठप्प,यात्री परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.