रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जौनपुर,संकल्प सवेरा।जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में निजी नियोजकों के सहयोग से दिनांक 27 मई 2022 को रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस जौनपुर में किया गया,
जिसमें इण्टरनेशनल प्रोड्क्शन गुजरात प्रा०लि०, भारतीय जीवन बीमा निगम शाहगंज, जौनपुर शामिल हुई, मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की संख्या 392 रहीं, नियोजकों के द्वारा कुल 175 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया एवं बधाई देते हुए भविष्य में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया गया कि आगामी 31 मई 2022 को “वृहद रोजागार मेला” का आयोजन होगा, रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव,
रामसिंह मौर्य, जीतलाल मौर्य, हसन फात्मा, जीशान अली, आनन्द भूषण त्रिपाठी, अजय कुमार श्यामनारायण एवं कौशल विकास मिशन के एम०आई०एस० मैनेजर शिवम सिंह आदि उपस्थित रहें।












