पुरानी रंजीश मे एक की मौत,दो घायल
सरायख्वाजा,संकल्प सवेरा पीडित ने नौ लोगो के खिलाफ दी तहरीर,छः गिरफ्तार पुरानी रंजीश को लेकर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरीया गांव मे एक व्यक्ति की मौत,दो लोग हुए घायल,पुलिस ने छः लोगो को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की पोटरिया गांव के निवासी राम बच्चन का उनके पड़ोसियों से कई दिनों से विवाद चल रहा था जिसके चलते बुधवार शाम जब रामबचन अपने पुत्र अनील राजभर व सुरेंद्र राजभर के साथ खाना खाकर सोने के लिए गया तभी उनके पड़ोसी नरेश,रवि अच्छेलाल,निरंजन समेत कुल 9 लोगों ने रामबचन के घर पर आत्मघाती हमला बोल दिया,दबंगो ने ईट,पत्थर,डंडे से रामबचन व पुत्र अनील और सुरेंद्र को बुरी तरीके से पीट कर अधमरा कर दिया शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए हैं।
अनील व रामबचन रातभर की हालत बिगडते देख जैसे तैसे इलाज के लिए अनिल 25 वर्ष तथा रामबचन 65 वर्ष को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रामबचन को बुधवार रात मृत घोषित कर दिया। पीड़ित सुरेंद्र राजभर ने बृहस्पतिवार सरायख्वाजा थाने में 9 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त कर लिया गया है तथा मारपीट में घायल सुरेंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज करा लिया गया और कार्रवाई की जा रही है।












