प्रधान पति पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने ही गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान के पति के ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वही गौराबादशाहपुर पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम होने के वजह से महिला के घर के लोग शादी में सम्मलित होने गए थे। महिला घर मे अकेले सोई हुई थी तभी प्रधान पति घर मे घुस गए। आस पास शोर शराबा होने की वजह से महिला की चीख कोई सुन नही पाया जब घर के लोग आए तो महिला ने उक्त घटना की जानकारी अपने पति को दी। महिला ने प्रधान पति के खिलाफ इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर लाल बहादुर सिंह का कहना कि महिला द्वारा मामले की तहरीर मिली है। गांव के अन्य लोगो से बात करने पर महिला के बारे में भी कुछ जानकरी मिली है। पुरानी दुश्मनी की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।