अवैध बालू खनन की सूचना पर धमकी पुलिस, आरोपी फरार
पुलिस को देख ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़ भागे खनन में संलिप्त आरोपी
बीते दो साल से नदी के किनारे हो रहा है सफेद बालू का अवैध खनन
1500 से लेकर 2000 रुपये प्रति ट्रैक्टर में बेचा जाता है अवैध बालू
थानागद्दी। अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा जहाँ अभियान चलाये जाते है वही केराकत कोतवाली क्षेत्र बेहड़ा मसौढा गांव में बालू खनन का काम बालू माफियाओं द्वारा तेजी से किया जा रहा है। जिसकी सूचना खनन विभाग से लेकर पुलिस महकमे में किसी को नही है। ग्रामीणों की शिकायत जब पुलिस ने गाव में छापा मारा तो मंजर देख कर आवाक रह गए।
शनिवार की दोपहर बेहडा गांव के अंतिम, अमित, अनुप, विकास आदि ग्रामीणों ने थानागद्दी पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत की कि उनके गांव में खनन माफिया जय सिंह यादव द्वारा अवैध तरीके से गोमती नदी की तलहटी से सालो से अवैध तरीके से बालू खनन करके बेच दे रहा है। जिससे सरकार को राजस्व की छती के साथ साथ बरसात मे नदी किनारे गहरा गड्ढा होने से कटान होगा।
सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और थानागद्दी चौकी इंचार्ज पुरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस देख अवैध बालू खनन में संलिप्त बालू माफिया ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पाया गया कि खनन के आरोपियों द्वारा नदी से बालू निकाल कर मंदिर के पास दंप किया जाता है उसके बाद उसे ट्रैक्टर से 1500 से लेकर 2000 रूपए में सडक ठेकदारो को बेचा जाता है। पुलिस कार्यवाई से जहाँ खनन करने वाले लोगो में दहशत है वही हर कोई हैरान है की इतनी मात्रा खनन अवैध बालू खनन नदी के किनारे सालो से हो रहा है पर किसी को खबर नही है। इस मामले में चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर गए थे। सभी आरोपी फरार तो गए। मामले में आरोपियों को चिन्हित करके कार्यवाई की जायेगी।












