बिमारियों को यज्ञ के माध्यम से ठीक किया जा सकता है:डा. ध्रुवराज
संकल्प सवेरा जौनपुर कम्पोजिट विद्यालय शेखूपुर खुटहन जौनपुर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के पावन पर्व पर व स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नये सत्र 2022 व 2023 पर हुआ हवन – यज्ञ का आयोजन! योग गुरु डा. ध्रुवराज ने यज्ञ का कार्य क्रम सम्पन्न करवाया! डा. साहब ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुध्द होता है!
विभिन्न प्रकार की बिमारियों को यज्ञ के माध्यम से ठीक किया जा सकता है! योग व यज्ञ के माध्यम से बच्चों को लम्बाई में बृद्धि, मन को एकाग्र करना, सिर दर्द, बाल पकना, असमय में चश्मा लगाने, याददास्त शक्ति बढ़ा ने के लिए योग व यज्ञ के बारे में बताया गया ! प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री राम नयन यादव ने सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियो को बच्चों को सत्र 2022-2023 मे अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपिल किया!
इस अवसर पर राम नयन यादव, डा. ध्रुवराज, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश, यादव, विनिता यादव, रेनू सोनी, मोतिलाल यादव, अन्जनी कुमार चौहान, सभी रसोईया, बच्चों ने प्रतिभाग किया!












