अराजक तत्वों ने तोड़ी दो महापुरुषों की मूर्ति
संकल्प सवेरा,जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में स्थित दो महापुरुषों की मूर्ति अराजक तत्वों ने बीती रात तोड़ दी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को मूर्ति बदलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया है।
जानकारी के अनुसार ताजुद्दीनपुर गांव स्थित औरैइला मार्ग पर सुनसान जगह पर दो महापुरुषों की मूर्ति एक ही पार्क में स्थापित है। बुधवार की रात अराजक तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह ग्रामीण नित्य क्रिया एवं मॉर्निंग वॉक करने के लिए पार्क की तरफ गए तो दोनों मूर्ति टूटी देख गुस्सा गए। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रत्तीलाल निषाद एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
मूर्ति तोड़ कर फेंके जाने से आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान रत्तीलाल निषाद ने तुरंत मड़ियाहूं कोतवाली को सूचना दी।
कोतवाल अशेष नाथ थाने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन पर शांत कराया की अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति को बदलवा दिया जा रहा है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों के शांत होने पर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय को सूचना दी।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि नई मूर्ति लाकर विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। सीओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि दूसरी मूर्ति लगवाई जा रही है












