लेखपाल से एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
बदलापुर,संकल्प सवेरा। कार्य में शियिलता एवं लापरवाही पाए जाने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है! शिकायत करने के बाद भी नवीन परती की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को न हटवाने के आरोप में एसडीएम लालबहादुर ने ग्रामपंचायत साढ़ापुर में तैनात लेखपाल प्रिया मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा है!
घनश्याम पुत्र जिलाजीत द्वारा एसडीएम को लिखित शिकायत की गयी थी कि ग्राम साढ़ापुर में स्थित नवीन परती आराजी संख्या 667/०.०32 हेक्टेयर पर सचिन सिंह पुत्र सभाजीत सिंह द्वारा अवैध ढंग से ईंट आदि की दीवार खड़ी कर छप्पर रख कर कब्जा किया जा रहा है! शिकायत कर्ता ने तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर भी लिखित शिकायत किया है!
एसडीएम तथा तहसीलदार मृदुता दुबे द्वारा लेखपाल प्रिया मिश्रा को अवैध कब्जा रोकवाये जाने का निर्देश भी दिया गया था ! किन्तु लेखपाल द्वारा लापरवाही बरती गयी और अवैध निर्माण कार्य न रोकवाया गया और न तो अतिक्रमण हटवाया ही गया! एसडीएम ने लेखपाल को यह भी चेताया है कि दो दिवस के भीतर यदि स्पष्टीकरण नहीं मिला तो निलम्बन की कार्यवाही की जाएगी!












