वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पवारा ने बामी को हराया
संकल्प सवेरा, जौनपुर। दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सजई कला स्थित भगौती बाल उद्यान में वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पवारा की टीम ने बामी की टीम को हरा दिया।शहीद दिवस के अवसर पर विगत कई वर्षों से भगौती बाल उद्यान की ओर से वालीबॉल प्रतियोगिता,
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 7 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची।कुल तीन टीमों बामी,बरजी और पवारा के बीच सेमीफाइनल खेला गया। फाइनल मुकाबला बामी और पवारा के बीच हुआ। जिसमें पवारा की टीम ने बामी की टीम को हरा दिया।
विजेता टीम को गोल्डन एवं उपविजेता टीम को सिल्वर शील्ड प्रदान की गयी। सेवानिवृत्त शिक्षक रामलखन पटेल की अध्यक्षता में भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।शाम को मेले का आयोजन किया गया है।












