पूर्व चेयरमैन के घर में शार्ट सर्किट से लगी आग,लाखों का नुकसान
घण्टे भर मशक़्क़त के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
केराकत,संकल्प सवेरा । रविवार की शाम नगर के मेहदी तला मुहल्ले में शार्ट सर्किट से लगी आग से गृहस्थी का लाखों का सामान जल कर रख हो गया।
आग पूर्व चेयरमैन नगर पन्चायत आनन्दकन्द गिरी राजू बाबा के रिहायशी मकान की पांचवीं मन्ज़िल स्थित स्टोररूम में लगी थी।
आग लगने की जानकारी लॉगऑन को तब हुई जब बाहर धुआं निकलने लगा।आसपास के देखने वालों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास करने लगे किन्तु आग की भयावहता से उनकी हिम्मत छूट रही थी,इस बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दे दिया।
आनन फानन में पुलिस विभाग के लोग भी पहुंचे और दमकल भी पहुंवः गया।घण्टों मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी है।मौके पर वर्तमान चेयरमैन विजयकुमार गुप्त,निरीक्षक अपराध दिग्विजय सिंह,उपनिरीक्षक राम आसरे यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर डटे हुए हैं।












