जौनपुर। बीजेपी ने आज एमएलसी चुनाव के लिए अपना पत्ता खोल दिया , कमल का पत्ता खुलते ही विपक्षी पार्टियों के साथ बीजेपी के कुछ नेताओ में भी हड़कम्प मच गया । भाजपा ने वर्तमान एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया है । पिछला चुनाव प्रिंशु ने बीएसपी के बैनर तले चुनाव लड़कर बीजेपी प्रत्याशी सतीश सिंह को हराकर चुनाव जीते थे। विधान परिषद सदस्य बनने से प्रिंशु करंजाकला ब्लाक प्रमुख रहे है ।












