• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

रजनी को लगा जनपद में कार्बीवैक्स का पहला टीका

Rajni got the first vaccine of Carbiwax in the district

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 16, 2022
in Jaunpur
0
रजनी को लगा जनपद में कार्बीवैक्स का पहला टीका
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रजनी को लगा जनपद में कार्बीवैक्स का पहला टीका

पहले दिन 12 से 14 वर्ष के 22 बच्चों को लगा कोविड का टीका

-करीब 1.90 लाख बच्चे टीकाकरण के लिए लक्षित, जल्द ही शत-प्रतिशत लगेगा टीका : जिलाधिकारी

– सीएमओ ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कराने की अपील

जौनपुर,संकल्प सवेरा – राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में बुधवार को अलग से बने बूथ पर बदलापुर के अजय सिंह की बेटी रजनी सिंह (14) को जनपद में कार्बीवैक्स का सबसे पहला टीका लगाया गया। इस तरह जिले में 12 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई। दूसरे नम्बर पर उमेश सिंह के बेटे श्रेयस सिंह (12) को टीका लगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उन्हें कोविड टीकाकरण का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष तक के करीब 1 लाख 90 हजार बच्चों का टीकाकरण कराए जाने का लक्ष्य है जिसे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कार्बीवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है जिसे ईबायोलाजिकल कम्पनी ने तैयार किया है। उन्होने बताया कि जिले में पहले दिन बुधवार को 12 से 14 वर्ष के 22 बच्चों को कार्बीवैक्स का टीका लगाया गया। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि जल्द से जल्द 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण कराने में सरकार का सहयोग करें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस समूह के बच्चों को कार्बीवैक्स वैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिन बाद लगाई जाएगी। इसके बाद जनपद के सभी केंद्रों पर 12 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों का कोविड टीकाकरण होली के बाद वृहद रूप से किया जाएगा। कोविड टीकाकरण अभियान में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण सातवें चरण के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को एहतियाती (प्रीकाशनरी) डोज लगाई जाएगी। पहले केवल कोमार्विड वाले बुजुर्गों को ही प्रीकाशनरी डोज लगाया जा रहा था। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक जिन्हें दूसरी डोज लगे नौ महीने से अधिक का समय बीत चुका है। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रीकाशनरी डोज अवश्य लगवा लेने की अपील की है।

इस मौके पर जनपद के सभी एसीएमओ, संयुक्त राष्ट्र बाल आपात कोष (यूनीसेफ) की जिला मोबलाइजेशन कोआर्डिनेटर (डीएमसी) गुरदीप कौर, यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (वीसीसीएम) शेख आफजाद सहित स्वास्थ्य विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अभी तक के टीकाकरण की स्थिति: जनपद में अभी तक 68.31 लाख  से अधिक कोविड टीकाकरण की डोज लगाई जा चुकी है जिसमें से 38.57 लाख को पहली डोज, 29.23 लाख को दूसरी डोज तथा 50,249 को एहतियाती (प्रीकाशनरी) डोज शामिल है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कुल 4.77 लाख डोज से अधिक का टीकाकरण हो चुका है जिसमें से 2.93 लाख से अधिक को पहली डोज तथा 1.83 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों में 41.31 लाख  डोज से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 24.03 लाख को पहली डोज तथा 1.,28 लाख को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। 45 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों में 12,86,912 डोज का टीकाकरण हो चुका है जिसमें से 6,91,055 को पहली डोज तथा 5.95 लाख को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 8.48 लाख डोज का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 4.40 लाख को पहली डोज, 3.86 लाख को दूसरी डोज तथा 20,705 को प्रीकाशनरी डोज लग चुकी है।

—

बोलीं लाभार्थी

जनपद में 12 से 14 वर्ष की उम्र के कोविड टीकाकरण की पहली लाभार्थी रजनी सिंह कहती हैं कि मैंने यह टीका अपने शरीर को कोविड महामारी से लड़ने में सक्षम बनाने के लिए किया है। यह टीका लग जाने से मेरा शरीर कोविड से बहुत कम प्रभावित होगा। हालांकि इसके बावजूद मैं पूरा एहतियात बरतूंगी। मास्क लगाऊंगी तथा भीड़ में जाने से बचूंगी। उन्होंने कोविड का टीका सिर्फ मेरे ही लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए लगवाना जरूरी है।

Previous Post

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर बीइओ संग बच्चे खेले होली

Next Post

पाठ्य योजना प्रतियोगिता में शैली शर्मा चयनित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पाठ्य योजना प्रतियोगिता में शैली शर्मा चयनित

पाठ्य योजना प्रतियोगिता में शैली शर्मा चयनित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.