जौनपुर में सुबह 11 बजे तक 21.27 फीसद मतदान,देखे तस्वीरे
जौनपुर जिले की जौनपुर सदर मल्हनी शाहगंज केराकत (सु.) जफराबाद मड़ियाहूं मछलीशहर (सु्) मुगराबादशाहपुर और बदलापुर सहित कुल नौ विधानसभाओं में मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदालाओं की भीड़ उमड़ रही है।

जौनपुर,संकल्प सवेरा विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम सातवें चरण में जौनपुर की नौ सीटों पर आज सोमवार को मतदान है। जौनपुर से प्रदेश सरकार के एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 2145 मतदान केंद्रों पर 3948 मतदेय स्थलों पर कुल 3510929 मतदाता अपना विधायक चुन रहे हैं। वहीं इसमें 1826577 पुरुष मतदाता, 1684206 महिला मतदाता और 76 अन्य मतदाता हैं। जिले में कुल 165 नामांकन हुआ था। जिसमें 40 रद्द नामांकन और चार नाम वापसी के बाद कुल 121 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। जिले में जौनपुर सदर, मल्हनी, शाहगंज, केराकत (सु.), जफराबाद, मड़ियाहूं, मछलीशहर (सु), मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में मतदान चल रहा है।

सुबह 11 बजे तक 21.27 फीसद मतदान 364 बदलापुर-22 फीसद,365 शाहगंज-23.6फीसद,366 जौनपुर-20.03 फीसद,367 मल्हनी-23 फीसद,368 मुंगराबादशाहपुर-21.25 फीसद,369 मछलीशहर-23 फीसद,370 मड़ियाहूं-22 फीसद,371 जफराबाद-18 फीसद,372 केराकत-18.6 फीसद
सुबह नौ बजे तब जौनपुर की विधानसभाओं में मत फीसद 365 शाहगंज-10 फीसद,366 जौनपुर-10 फीसद,367 मल्हनी-11 फीसद,368 मुंगराबादशाहपुर-9 फीसद,369 मछलीशहर-10 फीसद
370 मड़ियाहूं-10 फीसद,371 जफराबाद-8 फीसद,372 केराकत-11 फीसद



































