संकल्प सवेरा,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में लोगों के जुड़ने का क्रम लगातार जारी है इसी क्रम में बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे “सुभाष पांडेय” ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के निवासी पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समाजोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर लखनऊ में भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।पूर्व मंत्री पाण्डेय के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।












