संकल्प सवेरा, जौनपुर। ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता विकास क्षेत्र रामनगर में 3 कक्षा कक्ष में प्रारंभ किया गया परीक्षा में लगभग 80 लोगों ने प्रतिभाग किया परीक्षा में प्रत्येक कक्ष में 2-2 कक्ष निरीक्षक की देखरेख में परीक्षा प्रारंभ की गई परीक्षा में पर्यवेक्षक के रुप में ए आर पी श्रीप्रकाश सिंह,योगेंद्र सिंह,धनंजय प्रताप सिंह,मनोज कुमार पटेल उपस्थित रहे।
परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में आशा देवी,जयप्रकाश, रेशमा देवी,मीना कुमारी,सुषमा देवी पूनम सिंह उपस्थित हैं। परीक्षा प्रभारी श्री विनोद कुमार सिंह ए आर पी गणित रामनगर हैं। ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का मूल्यांकन एआरपी विनोद कुमार सिंह,श्रीप्रकाश सिंह,योगेंद्र सिंह,धनंजय सिंह,
मनोज कुमार पटेल,आशा देवी, पूनम सिंह कंट्रोल प्रभारी अशोक कुमार,जय हिंद वर्मा जय प्रकाश आदि लोगों ने सहयोग किया जिसमें प्रथम स्थान न्याय पंचायत विजय गिरी से नीरज कुमार पंकज द्वितीय स्थान न्याय पंचायत – रसूलहा से राकेश कुमार यादव तृतीय स्थान न्याय पंचायत-कसियाव से विनोद कुमार पटेल ने प्राप्त किया परीक्षा प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को व इस परीक्षा में सहयोग करने वालों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।












