निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
संकल्प सवेरा मछलीशहर विकास खंड की ग्राम पंचायत बामी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व सूचना के आधार पर नेत्र परीक्षण के लिए ग्रामवासी पहले से ही एकत्रित होना शुरू हो गये थे। नेत्र चिकित्सक आर्यन चन्द्रा ने लोगों को आंखों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हमें धूल धुयें और प्रदूषण से आंखों को बचाना चाहिये।कम्प्यूटर ,मोबाइल, टेलीविजन का कम प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सबलबाई या ग्लूकोमा में आंखों की रोशनी अचानक गिर जाती है फिर वापस आती है किन्तु नजर पहले से कमजोर होती चली जाती है। मोतियाबिंद का आपरेशन समय से करा लेना चाहिए बिलम्ब होने पर मोतियाबिंद पक जाता है जिससे आपरेशन मुश्किल हो जाता है।
जांचोपरांत लोगों को विटामिन ए भी प्रदान की गयी । इस अवसर पर प्रधान पति शैलेंद्र सिंह एवं पंचायत सहायक कनक सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।












