पिकअप और बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन बुरी तरह घायल
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में पिकअप और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह लगभग सात बजे जौनपुर- केराकत मार्ग स्थित धर्मापुर बाजार में बहोरा के पूरा के पास केराकत के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप और जौनपुर शहर के तरफ से आ रहे बाइक सवार में आमने सामने टक्कर हो गया। टक्कर तेज होने के कारण बाइक सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी राम चन्द्र 42 , आकाश 27 व मुकेश 25 घायल हो गए।
वही पिकअप चालक राकेश बाल- बाल बच गया। राम चन्द्र व आकाश का सिर फट गया है तथा पैर में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तीनो घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुची डायल 112 की पुलिस ने पिकअप चालक राकेश व पिकअप सहित हिरासत में ले लिया।
इस दुर्घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवध नाथ यादव ने बताया कि यदि घायलों के परिजनों द्वारा पिकअप चालक के बिरुद्ध तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।












