मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक :मनीष वर्मा
संकल्प सवेरा , जौनपुर स्वीप योजना के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता हेतु, मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के माध्यम से जनपद वासियों को मतदान करने के लिए जागरुक किया जायेगा।
https://youtu.be/agQRjrpgsHk
जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे स्थान क्लेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को हरि झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। जो कि प्रमुख चौराहों, बाजार में जाकर जनपद के लोगों को 7 मार्च को मतदान करने के लिए जागरुक व प्रेरित करेंगी।
नगर में भ्रमण के बाद मतदाता एक्सप्रेस अलीगंज, नौपेड़वा, बक्शा, बदलापुर, सिंगरामऊ आदि क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता करते हुए जनपद सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।












