भाजपा सरकार विकास की सरकार :वसीम अहमद
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर ,जौनपुर।नगर पंचायत गौराबादशाहपुर अंतर्गत ग्राम सभा चोरसंड निवासी वसीम अहमद (आरसीएम) ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि,जब से उत्तर प्रदेश में माननीय योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार आई है तब से अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के चलते जनता काफी खुशहाल है,गुंडा माफिया जहां खुले आम घटनाओं को अंजाम देते थे,आज सब भूमिगत हो गए हैं,
महिलाएं निर्भीक होकर कहीं भी आ जा सकती हैं और अपने आप को शत-प्रतिशत सुरक्षित महसूस कर रही हैं , बनवासी एवं आदिवासी समाज को आवास एवं शौचालय की व्यवस्था कराई गई,
किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला ,गरीबों एवं मजदूरों को पेंशन की व्यवस्था की गई ,भाजपा सरकार पारदर्शी और दूरदर्शी सरकार है यहां जो भी कार्य किया गया वह किसानों मजदूरों एवं गरीबों के हित में किया गया, सबका विकास सबका साथ की तर्ज पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया।












