चेहरे पर मॉस्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का आप अभी पालन करे
अम्बेडकर नगर,संकल्प सवेरा ।कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन तथा लोगों को जागरूक करने को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने आज शाम के समय मुख्य बाजार में उतरकर विशेष अभियान चलाया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर के शहजाद पुर फब्बारा चौराहा से चलकर शहजाद पुर चौक, सहजादपुर सब्जी मंडी, पहतीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा, तहसील तिराहा, रोडवेज, पटेल नगर चौराहा तक विभिन्न स्थानों पर पैदल यात्रा कर लोगों के चेहरे पर मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने दुकानदारों तथा अन्य लोगो को भी सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन करने तथा रात्रि काल में करोना कर्फ्यू का पालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अफसरों की जांच में अगर सरकारी गाइडलाईन का उल्लंघन करते हुए कोई पकड़ा गया तो संबंधित के विरूद्ध नियम संगत कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान मौके पर कोतवाल अकबरपुर, सी.आई.एस.एफ के जवान तथा भारी पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे।












