पत्रकार की माता जी के निधन पर जौनपुर पत्रकार संघ ने आयोजित की शोक सभा
जौनपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री व वरिष्ठ पत्रकार डा0 मधुकर तिवारी की माता का निधन सोमवार को हो गया । निधन की सूचना मिलते ही जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिह क्षेम की अध्यक्षता मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित सभी पत्रकारो ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर ओम प्रकाश सिह, रामदयाल द्विवेदी, विरेन्द्र सिह, लोलारक दुबे, राजेश मौर्य, रिशी सिह, डा भारतेन्दु मिश्रा, मनोज वत्स, मदन सिंह, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, बेहोश जौनपुरी, प्रेम शंकर यादव, रत्नाकर सिह, अमित सिह, विनोद विश्वकर्मा समेत आदि लोग रहे।












