समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर अखिलेश यादव का आज बुधवार को दूसरा दिन है। जहां भी उनका काफिला पहुंच रहा है, सपा समर्थक उन पर फूल बरसा रहे हैं। जिले में आज उनकी कई जगहों पर जनसभाएं होनी हैं
संकल्प सवेरा जौनपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जौनपुर जिले में दूसरे दिन भी विजय रथ यात्रा जारी है। सपा की इस यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अखिलेश यादव का काफिला जिस गांव से गुजर रहा है, वहां उनका स्वागत किया जा रहा है।

सपा कार्यकर्ता और समर्थक उन पर फूल बरसा रहे हैं। अखिलेश यादव की समाजवादी विजय रथ यात्रा का बुधवार को जिले में दूसरा दिन है। इस दौरान वह कई विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अभी उनका काफिला नईगंज क्षेत्र के लखउंआ पहुंचा, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। अब विजय रथ यात्रा बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के कड़ेरपुर मैदान की ओर बढ़ रही है, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर उनका काफिला मुगंराबादशाह विधानसभा क्षेत्र के सुजानगंज दहेउमोड़ पहुंचेगा, जहां उनकी दूसरी जनसभा होनी है।

इसके बाद उनकी विजय रथ यात्रा मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में जमालपुर के बीएन मेमोरियल पहुंचेगी, वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विवेकानंद रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे












