जैविक खेती से बढ़ेगी उर्वराशक्ति: डॉ. रमेशचंद्र
ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ किसान गोष्ठी
संकल्प सवेरा नौपेड़वा(जौनपुर): बक्शा ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि गोष्ठी के मुख्य अतिथि आत्मा पीडी डॉक्टर रमेशचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक खेती से खेत की उर्वराशक्ति जहां बढ़ती है वही किसान खुशहाल होता है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत रबी कृषि निवेश गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कृषि गोष्ठी में किसानों की आय दूनी करने के उपाय, विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, रबी फसलों के बेहतर उत्पादन वाली तकनीकी एवं लाभकारी जानकारी प्रदान की गई। डा. रमेश चंद्र ने किसानों के बीच कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने तथा आय बढ़ाने हेतु सन्तुलित खेती सरकार की वरीयता में है।
उन्होंने कृषि विविधीकरण अपनाते हुए विभिन्न स्रोतों से भी अपनी आय में वृद्धि कर किसान अपनी समृद्धिशाली बन सकतें है। गोष्ठी में बीडीओ राजबहादुर यादव, भाजपा नेता सूर्यप्रकाश चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नौपेड़वा मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह संचालन केशरी प्रसाद ने किया।
आये हुए लोगों के प्रति आभार एडीओ एजी चन्द्रिका यादव ने जताया। इस मौके लोकनाथ यादव, सकल नारायण पटेल, इंदल कुमार यादव, बीटीएम यशवंत कुमार, त्रिभुवन सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, अरविन्द सिंह, दिलीप सरोज, सर्वेश यादव सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहें।