मौत को आमंत्रण देता सड़क के बीचों बीच मेनहोल
प्रयागराज मार्ग स्थित महादेव मंदिर तिराहे पर है नाला
नगर पालिका लापरवाह
उपजिलाधिकारी व सीओ आवास के बगल में है स्थित
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर नगर के प्रयागराज मार्ग स्थित महादेव मंदिर तिराहे पर स्थित नाले की पुलिया टूट कर जानलेवा बन चुकी है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन एवं प्रतिनिधियों से दर्जनों बार गुहार लगा चुकें है। लेकिन गुहार नक्कार खाने में तूती साबित हो रहा है।
तहसील मुख्यालय से सटे प्रयागराज मार्ग के महादेव मंदिर तिराहे पर नाले पर बना पुलिया टूट चुका है। उस पर लाल झंडा लगा खतरे का अहसास कराया जा रहा है।
लेकिन नगर पालिका अथवा लोक निर्माण विभाग की नजर जानलेवा गढ्ढे पर नहीं जा रहा है।
स्थानीय अशोक अग्रहरि अरुण गुप्ता भुनेश गुप्ता कमलेश अग्रहरि आदि कहते हैं कि नपा प्रशासन से कई बार निर्माण की गुहार लगायी गयी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
मालूम रहे बीच सड़क पर मौजूद नाले की पटिया भारी वाहनों के आवागमन से निर्माण के चन्द दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो जाता है। पूर्व में कई बार निर्माण हुआ लेकिन गुणवत्ता के अभाव में सफलता नहीं मिल पा रहा। इलाहाबाद से अयोध्या, लखनऊ, आजमगढ़, जौनपुर जाने वाले इसी मार्ग से गुजरते हैं। महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावज़ूद उपेक्षा का शिकार है। सबसे बड़ी बात ठीक बगल में एसडीएम का आवास भी स्थित है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया के पुख्ता एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की गुहार लगायी है।