जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक पी जी कालेज के मैदान में 43 वीं जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद सरस्वती वंदना करते हुए बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात कम्पोजिट विद्यालय सटवा की बालिकाओं ने नृत्य करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया,इसी क्रम में सिकरारा की बालिकाओं बिहू नृत्य और शाहगंज की बालिकाओं ने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मुख्य अतिथि अनुपम शुक्ला एवं ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सत्येंद्र सिंह उर्फ फन्टू का बैज अलंकरण करके क्रीड़ा टोपी पहनाई।
विभिन्न ब्लाकों से आयी टीमों ने मुख्य अतिथि के सामने मार्च पास्ट किया जिनका उन्होंने अवलोकन किया तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागियों को क्रीड़ा शपथ दिलवाई और खेल प्रारंभ करने की अनुमति दी। इसके बाद अलग-अलग ब्लाकों की टीमों ने अपना-अपना पी टी प्रदर्शन प्रारंभ किया। पी टी प्रदर्शन में मुंगराबादशाहपुर को प्रथम एवं नगर क्षेत्र द्वितीय एवं मड़ियाहूं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पूरे दिन सार्वजनिक पी जी कालेज का मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।समाचार लिखे जाने तक खो-खो, कबड्डी, दौड़,योग एवं कुश्ती की प्रतियोगितायें जारी थी जो देर शाम तक चलेगी।
बची प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को होगा।रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर मेजबान ब्लाक मुंगराबादशाहपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव तथा बसन्त शुक्ला, रमा पाण्डेय,सुधा वर्मा, सुरेन्द्र पटेल,शैलपति यादव, पंकज यादव सहित अन्य ब्लाकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा बी डी ओ मुंगराबादशाहपुर सुरेन्द्र बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं
अमित सिंह तथा आयोजन का प्रबंधन देख रहे अजीत सिंह, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, हंसराज सिंह, राहुल सिंह सहित मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के प्रधानाध्यापक, अध्यापक, सुरक्षा बल, सफाई कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।












